RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:शहर के कचरों से बनेगी खाद,डीएम ने बहियारा में बनाए जाने वाले डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 नवंबर। बुधवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने बहियारा में स्थित चाँदी थाना के समीप बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया।
यह डंपिंग यार्ड 14 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां आरा नगर निगम द्वारा एकत्रित किए गए अपशिष्ट पदार्थों का व्यवस्थित रूप से संचयन किया जाएगा। जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस यार्ड का निर्माण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने डंपिंग यार्ड के बेहतर उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कंपोस्ट पीट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस कार्य को शीघ्र प्रभावी किया जाए ताकि जैविक अपशिष्ट पदार्थों का पुनर्चक्रण कर उपयोगी खाद बनाई जा सके। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कृषि में जैविक खाद के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम के विभिन्न पदाधिकारी और अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत सिमरिया में विशेष छापामारी।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि,पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,शहीद के पुत्र को गोद में ले हुई भावुक।

rktvnews

भोजपुर आरा की सौम्या कुमारी को मिला पत्रकारिता में गोल्ड मेडल, राज्यपाल के हाथों हुई सम्मानित।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत, कला व संस्कृति समाज तथा प्रदेश की जीवन रेखा होती है : रमेन डेका

rktvnews

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

rktvnews

नालंदा:PK ने मंगल पांडेय पर फिर किया पलटवार, बोले – मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए लेने की बात तो स्वीकार कर ली ,अब ये बताएं कि फ्लैट खरीदने के लिए बाकी 61 लाख किससे लिए, नहीं तो हम बताएंगे।

rktvnews

Leave a Comment