RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड में दो पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।

 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश

बिलौटी पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित सुभावती देवी

मंगल सिन्हा) 22 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दो पंचायत मे पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गये। इनमें वर्ष 2009 से बहोरनपुर पंचायत में लगातार पैक्स अध्यक्ष रहे रामजी राय और बिलौटी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व शशि भूषण तिवारी की पत्नी सुभावती देवी शामिल हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रामजी राय समेत दो अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया था। पर शुक्रवार को एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

बहोरनपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित रामजी राय

वहीं बिलौटी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रहे शशि भूषण तिवारी की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी सुभावती देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन वापसी के बाद बहोरनपुर पंचायत से रामजी राय और बिलौटी पंचायत से सुभावती देवी पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इन दोनों पंचायतों में अब पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। रामजी राय और सुभावती देवी के पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी मनाई और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने खुशी में अबीर गुलाल खेला और मिठाइयां बांटी।

Related posts

भोपाल:सेवा भाव और वन्य जीव संरक्षण का प्रतीक है देश का पहला हाई-टेक वन्य जीव कैप्चर अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

देवघर:मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:जीविका पवेलियन में दिखी बिहार के विकास की गाथा ,ग्रामीण विकास से लोग हुए रूबरू

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment