RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 नवंबर।गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने आज स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में वैश्विक मंच पर विकासशील देशों के अधिकारों की रक्षा करने, वैश्विक समुदाय के लिए असाधारण सेवा करने तथा भारत-गयाना संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए श्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी यह राजकीय यात्रा भारत-गयाना मैत्री को और सुदृढ़ करने की दिशा में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले केवल चौथे विदेशी नेता हैं।

Related posts

किश्तवाड़ उत्तर भारत का सबसे बड़ा ‘पावर हब’ बनेगा।

rktvnews

तुम कौन हो?

rktvnews

भोजपुर : मोक्षदायिनी माॅ गंगा ने धरा रौद्र रूप।

rktvnews

रांची:तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) क्रियाशील।

rktvnews

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बाल और किशोर श्रम उन्मूलन के अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment