RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

पीएनजीआरबी ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित सुधार- यूनिफाइड टैरिफ के कार्यान्वयन का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने कहा- यह ऊर्जा और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सुधार है।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,31 मार्च। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित सुधार- एकीकृत टैरिफ के कार्यान्वयन की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह ऊर्जा और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में बताया कि देश के सभी क्षेत्रों के आर्थिक विकास के उद्देश्य के अनुरूप, पीएनजीआरबी ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित सुधार-यूनिफाइड टैरिफ के कार्यान्वयन का शुभारंभ किया है।
श्री पुरी ने यह भी बताया कि यह टैरिफ व्यवस्था भारत को ‘वन नेशन वन ग्रिड वन टैरिफ’ मॉडल हासिल करने में सहायता करेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में गैस बाजारों को बढ़ावा भी देगी।
केंद्रीय मंत्री की ट्वीट्स की श्रृंखला के जवाब में प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;
“ऊर्जा और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार।”

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से सौजन्य भेंट।

rktvnews

बदहाल मनरेगा : रोजगार नहीं, निराशा की गारंटी

rktvnews

भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय तकनीकी सहयोग की दिशा में अग्रसर।

rktvnews

सूरजपुर: रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दुमका:हिन्दी दिवस पर संताल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment