RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:सोमवार की शाम थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार : के रवि कुमार

कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर 20 नवंबर को होगा मतदान।

निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर होगी कार्रवाई।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)17 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सोमवार 18 नवंबर की शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इस चरण के चुनाव में किसी भी बूथ पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे चेकिंग करें और किसी भी वाहन पर बोर्ड, बैनर आदि मिलने पर मोटर ह्वैकिल नियमों के तहत यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे। जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 196 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 85 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया गया है।

Related posts

भोजपुर:जयंती व मूर्ति अनावरण को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारी जोर-शोर से।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

11 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

डेहरी अंचलाधिकारी पर दर्ज हुआ मुकदमा।

rktvnews

Leave a Comment