RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: रामगढ़: मतदान पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)13 नवंबर।झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान समाप्ति के पश्चात एन०आई०सी० कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि 22-बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाम 5:00 बजे तक केरेडारी प्रखंड में 53711(74.4 प्रतिशत), टंडवा प्रखंड में 8845 (57.38 प्रतिशत), बड़कागांव प्रखंड में 79413 (72 प्रतिशत) एवं पतरातू प्रखंड में 120851 (63.81 प्रतिशत) इस प्रकार कल 262820 (68.08 प्रतिशत) लोगों ने मतदान किया। कुछ एक स्थान पर अभी मतदान चल रहा हैं अतः यह प्रतिशत बढ़ेगा। पिछले विधानसभा के मुकाबले इस बार लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात अब रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ में बनाए गए वज्र गृह में सभी मतदान पदाधिकारी पहुंचेंगे जहां उचित व्यवस्था के साथ सभी से मतदान कराए गए ई०भी०एम० प्राप्त कर उसे वज्र गृह में रखा जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामगढ़ दीप्ति प्रियंका कुजूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, वरीय पदाधिकारी मीडिया को सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विक्रम सोनी, स्वागतक जिला जनसंपर्क कार्यालय नीतीश कुमार सहित विभिन्न संस्थाओं के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

गिरिडीह:किसानों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति:उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर:चरपोखरी बालिका +2 विद्यालय में लू से बचाव पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय,भोजपुर द्वारा 19, मार्च से लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

दरभंगा:जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कि बैठक।

rktvnews

आरा–बलिया रेल परियोजना के निर्माण को लेकर बड़हरा विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

Leave a Comment