RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के देवाइचकुंडी गाॅव में आपसी विवाद को लेकर ईंट, पत्थर, लाठी तथा डंडे से पीट-पीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कपिल बिन्द (45 वर्ष) देवाइचकुंडी के शिवभजन बिन्द का पुत्र बताया जाता है। परिजन गंभीर रूप से जख्मी कपिल बिन्द को इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल ले गये जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आरा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गये। इसी बीच कपिल बिन्द ने दम तोङ दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुँचे तथा मृतक के शव को परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कपिल बिन्द टमाटर के खेत से सुबह आठ बजे के लगभग अपने घर आ रहा था। तभी कपिल बिन्द के पड़ोसी एक ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ हमलावर मारपीट करने लगे। कपिल बिन्द ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो दस-बारह की संख्या में हमलावरों ने सुनियोजित साजिश के तहत एकाएक हमला बोलकर कपिल बिन्द की निर्मम तरीके से पिटाई कर दी गई जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि हमलावरों के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। मृतक सात भाई-बहन में दूसरे नंबर पर है। मृतक को एक लङका तथा एक लङकी है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। पत्नी के चित्कार से लोगों की आँखों नम हो गईं। समाचार भेजे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 26

rktvnews

संत कबीर दास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

जयपुर:वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली,दिव्यांगजनों को मिठाई खिला दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

खाद की अवैध तस्करी की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई:जिलाधिकारी ,सीतामढ़ी

rktvnews

चतरा:सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में।

rktvnews

Leave a Comment