RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:एनसीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह ने जनसंपर्क कर विशाल प्रशांत को कमल निशान पर वोट देने की अपील की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 नवंबर।रविवार को एन डी ए समर्थित भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विशाल प्रशांत उर्फ शुशील पाण्डेय के समर्थन में एन सी सी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेफेड के निदेशक मंडल के सदस्य विशाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के साथ तरारी विधानसभा के बसौरी, डुमरिया, बिहटा,धनगावांबड़कागांव, करथ,महेशडीह सहित कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाकर देशहित में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनहित में किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों को बताया एवं भारी संख्या में मतदान के दिन कमल छाप पर वोट देकर जिताने का अपील किया। वहीं बिहटा के महती जनसभा में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लोगों से भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विशाल प्रशांत उर्फ शुशील पाण्डेय को जिताने की अपील की। बिहटा में जनसभा की अध्यक्षता बैजनाथ सिंह एवं संचालन दयानिधि सिंह ने किया जिसमें शामिल लोगों में प्रमुख हैं अशोक कुमार शर्मा, राणा प्रताप सिंह, उदयशंकर सिंह, राकेश रंजन पुतुल,बिजय सिंह, अजित सिंह, जितेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार सिंह,बमबम तिवारी,सुधिर कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, अवधेश पाण्डेय, रामदयाल सिंह, श्रीराम महतो,छोटक उपाध्याय, विपिन विश्वास, संतोष सिंह,राजीव रंजन श्रीवास्तव,अनील कुशवाहा, रामाकांत सिंह, द्वारिका सिंह, राकेश पाण्डेय, तरूण सिंह, राजेश गुप्ता , गोपाल जी ,भोलू सिंह सहित सौकडों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

झारखंड:चतरा:जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना जानलेवा हो सकता है:यातायात पदाधिकारी

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ने रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर को इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स किया समर्पित।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी!महान साहित्यकार, लेखक व उपन्यास सम्राट थे मुंशी प्रेमचंद : लक्ष्मण

rktvnews

Leave a Comment