RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी सीसीटीवी से निगरानी : के रवि कुमार

वेबकास्टिंग से मुख्य निर्वाचन कार्यालय से भी रखी जाएगी नजर।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 09 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हर मतगणना केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदान संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसीलिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ वेबकास्टिंग की मदद से मुख्य निर्वाचन कार्यालय, धुर्वा से भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हीं माध्यमों से तीन गलतियां प्रकाश में आयी थीं,जिन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया गया था। वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों के पास एएसडी सूची रहेगी। सूची में जिनका निधन हो गया है, जो कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर गये हैं और अनुपस्थित मतदाता हैं, उन सभी का डिटेल रहेगा। इससे डुप्लीकेसी की संभावना नहीं के बराबर रहेगी।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 1 अरब, 66 करोड़, 82 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। इसमें सबसे अधिक राज्य पुलिस ने 121 करोड़ 96 लाख की जब्ती की है। वाणिज्य कर विभाग ने 8.43 करोड़, आबकारी विभाग ने 7.31 करोड़, वन विभाग ने 7.22 करोड़ और आयकर विभाग ने 1.62 करोड़ की जब्ती की है।

Related posts

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला,2026 के दौरान घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

देवघर:विशेष मतदाता शिविर: 08 और 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर जुड़ेंगे नाम।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे! चौहान ने रोपे आम, नीम और मौलश्री के पौधे।

rktvnews

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, NEET (UG)-2026 परीक्षा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment