RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:हनुमानगढ़:उद्योग तथा रीको विभाग की समीक्षा बैठक।

निवेशकों से प्रोजेक्ट को शुरू करने की प्रगति को लेकर चर्चा,अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्यों को गति के निर्देश।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान) 07 नवम्बर। उद्योग तथा रीको विभाग की विभिन्न योजनाओं और रीको क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर काना राम ने बुधवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रस्तावित कोहला औद्योगिक क्षेत्र के लिए रीको को भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने एसडीएम तथा रीको के अधिकारियों को काश्तकारों के साथ बैठक करने तथा जमीन के बदले जमीन एवं अन्य विकल्पों पर चर्चा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि रीको क्षेत्र की फैक्ट्रियां द्वारा इंडस्ट्रियल वेस्ट पानी को अंडरग्राउंड वाटर में मिश्रित नहीं किया जा रहा हो यह सुनिश्चित करें। अंडरग्राउंड पानी के अधिक से अधिक सैंपल लेकर पानी की शुद्धता की जांच की जाए।
बैठक में हनुमानगढ़ जंक्शन रीको सेकंड फेज में फैक्ट्रियों से निकले पानी के निस्तारण क्षेत्र का सीमा ज्ञान, फैक्ट्रियों से निकले पानी के निस्तारण, रीको क्षेत्र में फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। राइजिंग राजस्थान अंतर्गत जिला स्तरीय हनुमानगढ़ इन्वेस्टर्स मीट में हुए एमओयू की समीक्षा भी की। जिला कलेक्टर ने सभी उद्योगपतियों, निवेशकों से उद्योग स्थापना की प्रगति को लेकर पूछा। कलेक्टर ने सोमवार को ऊर्जा क्षेत्र, मंगलवार को कृषि प्रोसेसिंग क्षेत्र तथा बुधवार को शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के निवेशकों के साथ बैठक की।
जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित सोलर पॉवर प्लांट, बायो एथेनॉल, बायोमास प्रोजेक्ट (ऊर्जा संबंधी), यूनिवर्सिटी, स्कूल, अस्पताल, रिजॉर्ट और होटल इत्यादि के निवेशकों से प्रोजेक्ट स्थापना को लेकर चर्चा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम को ऊर्जा संबंधी प्रकरणों में टेंडर संबंधी प्रक्रिया में निवेशकों को आने वाली समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। निवेशकों को एग्रो प्रोसेसिंग और अन्य उद्योगों से संबंधित कार्य जैसे भू-रूपांतरण, अन्नापत्ति प्रमाण पत्र इत्यादि को शीघ्र सम्पादित करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक आकाशदीप सिद्ध, कृषि मार्केटिंग विभाग उप निदेशक डी. एल. कालवा, रीको से अनूप श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सहायक आयुक्त दिनेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति और निवेशक मौजूद रहे।

Related posts

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय,महाविद्यालय अथवा विभाग में तालाबंदी गैर कानूनी:प्रोक्टर डा कुमार कौशलेंद्र

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट से जुड़े स्वामी जनों से भेंट की।

rktvnews

चुनाव शब्द सुनते ही मन उल्लास से भर जाता था…..मगर…: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

दक्षिण कोरिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के माननीय उपसभापति हरिवंश से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

Leave a Comment