RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)05 नवंबर। जन सुराज पार्टी आगामी उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। पार्टी के संस्थापक एवं स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर और सभी उम्मीदवार जनता से निरंतर संवाद कर उनके मुद्दों को सुनने और समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से जन संवाद किया, जिसमें उन्होंने मोप कला , मोप खुर्द , भाकुर , और बसूरी पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, जिससे उन्हें व्यापक जन समर्थन मिला।
किरण सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक सुधार को प्रमुखता दी। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिलता है, तो वह तरारी के विकास में सुधार के लिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी। उनका मानना है कि पिछले दस वर्षों में तरारी का विकास रुका हुआ है, और वह इसे एक समृद्ध और सशक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प रखती हैं।
महिलाओं से मुलाकात के दौरान किरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और क्षेत्र की पहली महिला प्रत्याशी होने पर प्रसन्नता जताई। किरण सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि अगर जनता का समर्थन मिला, तो वह तरारी को एक आदर्श और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगी।
आगामी उपचुनाव को लेकर कल प्रशांत किशोर तरारी में जन संवाद करेंगे। इस जन संवाद के दौरान वे स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझेंगे। साथ ही, जनसुराज पार्टी की प्राथमिकताओं और विकास के दृष्टिकोण पर भी चर्चा करेंगे|

Related posts

भारत कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मनोज कुमार – एक युग, एक विचार, एक भावना।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “माह का प्रादर्श-“निंगला पा-थोई: एक अनुष्ठानिक परिधान” का उद्घाटन ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कच्छ के स्मृतिवन को प्रतिष्ठित World Selection for the Prix Versailles Museums 2024 में स्थान मिलने को गौरवशाली क्षण बताया है।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब” के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजित।

rktvnews

पिरामल ने बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु किया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

संस्कृत भाषा में ही विश्व को पहला ज्ञान-विज्ञान -ऋग्वेद के रूप में मिला:आचार्य डा भारत भूषण

rktvnews

Leave a Comment