RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम पहली बार देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 नवंबर।बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम पहली बार शनिवार को देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली। स्वच्छ गंगा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का संदेश देते अभियान को बीएसएफ के महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गंगासागर तक के 2500 किलोमीटर के साहसिक अभियान में राफ्टिंग दल देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर की दूरी 53 दिन में तय करेगा। अभियान का समापन 24 अक्टूबर को होगा।
इस अवसर पर बीएसएफ के आईजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी है। देश में महिला सशक्तिकरण की पहचान इस अभियान में बीस महिला जवान शामिल हैं ।जिन्हाेंने इसके लिए छह हफ्तों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि गंगा भारत की पवित्र नदी है इसको स्वच्छ व अविरल रखना हमारा संकल्प है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि 2015 में आईटीबीपी ने देवप्रयाग से राफ्टिंग की शुरुआत की थी और आज पहली बार बीएसएफ की महिला राफ्टिंग अभियान की शुरुआत करने का अवसर उन्हें मिला है।
दो राफ्टों के साथ चलने वाले इस अभियान में गंगा तट से लगे 43 नगरों में स्वच्छ गंगा अविरल गंगा का संदेश भी नई पीढ़ी को दिया जायेगा। 24 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान में सुरक्षा की दृष्टि से द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सुंदरियाल की अगुवाई में भी एक टीम साथ चलेगी। अभियान की शुरुआत पर श्री रघुनाथ परिसर के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन भी किया गया।

Related posts

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में शिरकत की।

rktvnews

भोजपुर: बिजली कटौती कर जनता से हार का बदला ले रही सरकार : दिलराज प्रीतम

rktvnews

पहले चरण में ही भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे : शिवानंद तिवारी

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment