RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: मौलाबाग पूजा पंडाल के पास गोलीबारी के खिलाफ नागरिक मार्च।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 अक्टूबर ।आज रंगकर्मी परिवार नागरिक समाज के तरफ से विगत 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मौलाबाग पूजा पंडाल पर सरेआम अपराधियों द्वारा गोली बारी के खिलाफ जयप्रकाश स्मारक काल्क्ट्रेरिट तलाब से गोपाली चौक तक नागरिक मार्च निकाला गया । जिसमे दो सभाएं टाउन थाना व गोपाली चौक पर हुई, जिसकी अध्यझता रंगकर्मी और समाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने की।संचालन नागरिक समाज के डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार “दीपु” ने किया। मुख्य वक्ता अशोक मानव ने कहा की पिछले 13 अक्टूबर को पूजा पंडाल के पास गोली चलाने वाले अपराधी को अभी तक भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तारी नही किया। उन्होंने कहा की कुछ दिनों पूर्व ही भोजपुर पुलिस को अपने मांगो का ज्ञापन दिया गया था। हमारी मांग थी अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। अपराधियों की स्पीडी ट्रायल की तहत कडी से कडी सजा, गंभीर रूप से घायल गोप कुमार यादव ,मोहमद अरमान, एवम अन्य और दो लोगो भी घायल हुए थे जिनको इलाज में खर्च हुई राशि को अविलंब प्रदान करे।
जिला प्रशासन इस तरह की घटनाओं की समुचित इलाज की व्यवस्था सदर अस्पताल में करे।
नागरिक समाज के तरफ से विजय मेहता ने अपने वक्तव्य में कहा कि इधर के दिनों में ये जो गोली बारी हो रही है इसको संभालने में भोजपुर पुलिस विफल है, प्रशासन इसपर जल्द से जल्द से संज्ञान लेते हुए , इसे रोकने की ठोस पहल करे ।
मार्च में प्रमुख लोगो में आरती देवी , उषा पांडे , आरती वर्मा ,संजय पाल, बम ओझा,मनरंजन पांडे , के आर सोनी, ओपी पांडे , ओपी कश्यप,आशुतोष पांडे,प्रदीप रंजन,चैतन्य निर्भय,मुकेश कुमार,किशन सिंह, रतन देवा,भोला भठ ,धीरज कुमार ,साहेब लाल यादव,सुनील ,अनिल ,सुमित,छोटे, लड्डू भोपाली, कर्ण कुमार संजय इत्यादि शामिल थे।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष ने संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल को दिए 5 करोड़ रुपए।

rktvnews

खैरागढ़:भक्ति और कला का संगम : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘द्वादश घंटा अखंड घुंघरू नाद’ संपन्न।

rktvnews

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रभातफेरी

rktvnews

भोजपुर:सेना का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान नारे बुलंद करते भाकपा माले का पकड़ी में सम्मेलन सम्पन्न:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की पहल ‘अस्मिता’ के कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment