RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: आदर्श क्लब ने बनाई सेमी फाइनल में जगह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अक्टूबर। सदर अंतर्गत परौटा के खेल मैदान में राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग का आयोजन महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के नेतृत्व में किया जा रहा है।लीग का छठे दिन का मुकाबला आदर्श क्लब बिहिया बनाम सिंह फुटबॉल क्लब उदवंतनगर के बीच खेला गया आदर्श क्लब बिहिया के खिलाड़ी शुरू से आक्रामक खेल खेल रहे थे। मध्यांतर तक दोनों टीम में बराबरी पर मध्यांतर के बाद बिहिया टीम के खिलाड़ी राजकुमार ने अपने टीम के लिए 39वें मिनट में शानदार गोल किया और मैच में अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। कुछ समय बीतने के बाद आदर्श क्लब के ही खिलाड़ी विनय कुमार ने 44 मिनट में दूसरा गोल अपनी टीम के लिए किया वहीं तीसरा और चौथा गोल आदर्श क्लब के खिलाड़ी चंदू ने किया। मैच के अंतिम क्षण 68 वे मिनट में राजकुमार ने अपनी टीम के लिए पांचवा गोल किया इस तरह मैच समाप्ति तक बढ़िया पांच जीरो से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस मैच के निर्णायक के रूप में डॉ रंजन सिंह, राजकुमार, गजेंद्र सिंह और धनजी थे। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में बैजनाथ सिंह आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ थे।
दिन का दूसरा मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला गया। मैच के 21 मिनट में आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह उर्फ बच्चा ने शानदार गोल किया। इस तरह अपनी टीम को मैच में आगे बढ़ा दिया मध्यांतर तक आदर्श क्लब बेरथ एक गोल से आगे रही मध्यांतर के बाद मैच के 43 मिनट में रोहित सिंह ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल किया और समाप्ति तक आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ 2/0 से विजय रहा। मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार राजकुमार डॉक्टर रंजन सिंह और गजेंद्र सिंह उपस्थित थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में डायट पिरौटा के प्राचार्य ओम प्रकाश तिवारी थे।उक्त जानकारियां देते हुए संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का मैच दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब बनाम तापा एकादश के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, संयोजक वीर बहादुर यादव सह सचिव फुटबॉल संघ भोजपुर ,सुधीर कुमार सिंह, पवन कुमार ,राजन कुमार, राहुल कुमार ,शमशाद खान , रामचंद्र पर्यवेक्षक ,शशि सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार उपस्थित थे।

Related posts

एनएसओ, इंडिया द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित ‘हैक द फ्यूचर’ हैकथॉन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार वरिष्ठजनों की भावना अनुरूप तीर्थ यात्रा में किया विस्तारः मुख्यमंत्री

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच।

rktvnews

Leave a Comment