RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद के विभिन्न मार्गों और परियोजनाओं की 326 करोड़ रुपए की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन।

मुख्य मार्गो से जोड़े जाएंगे अन्य मार्ग।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)14 अक्टूबर।आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बागपत में राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार, जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी व सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जनपद बागपत के विभिन्न मार्गों और परियोजनाओं की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
इस बैठक में 326 करोड़ रुपये की कुल कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत बागपत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण और सुधार कार्य किए जाएंगे। इससे जनपद की यातायात सुविधा में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस मौके पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्ययोजना जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को प्राथमिकता देती है और इस योजना से बागपत के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान जी ने भी जनपद के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देंगी।
उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस कार्ययोजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। जनपद के विकास हेतु यह परियोजनाएं सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं और इससे क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, माननीय वन राज्य मंत्री के पी मलिक जी के प्रतिनिधि पंकज मलिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

03 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आईएनएस सुनयना ने मोम्बासा, केन्या का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment