RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: रामलीला के दसवें दिन मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध का हुआ मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 13 अक्टूबर। शनिवार को रामलीला के दसवें दिन सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उसके पश्चात प्रभु श्री राम की आरती कर लीला का मंचन प्रारंभ हुआ. प्रथम दृश्य में सर्वप्रथम मेघनाथ का वध दिखाया गया. द्वितीय दृश्य में अहिरावण का वध दिखाया गया. तृतीय युद्ध में भगवान श्री राम के द्वारा रावण का वध दिखाया गया. जिसमें विभीषण के द्वारा बताए जाने पर की रावण का प्राण उसके नाभि में है प्रभु राम के द्वारा नाभि में बान मारा जाता है. जिससे रावण की मृत्यु होती है मृत्यु के पूर्व लक्ष्मण जी द्वारा रावण से तीन ज्ञान प्राप्त होता है. अच्छे काम में कभी विलंब नहीं करना चाहिए. अशुभ कार्य को मोह वस अगर करना पड़े तो जितना हो सके उसे टालने का प्रयास करें . अपने शक्ति और पराक्रम में इतना घमंड नहीं होना चाहिए जिससे सामने वाला शत्रु आपको कमजोर नजर आए. रावण वध के बाद आए हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी तन्य सुल्तानिया एसपी श्री राज ए एसपी परिचय कुमार एसडीओ रश्मि सि नहा के साथ संस्था के अध्यक्ष सोनू राय द्वारा बान मारकर रावण के पुतले को दहन किया गया काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे .शहर की जनता इस कार्यक्रम को देखने के लिए काफी मात्रा में इकट्ठी हुई थी. जैसे ही रावण दहन हुआ जय श्री राम का नारा चारों तरफ गूंजने लगा।
जिलाधिकारी तन्य सुल्तानिया और एसपी राज ने शहर वासियों को विजयदशमी की बधाई दी. अध्यक्ष सोनू राय द्वारा शहर ने लोगों को बधाई दिया गया और आभार भी व्यक्त किया एवं कहा कि उन्होंने रामलीला को सफल बनाने के लिए जो योगदान दिया है वह अकल्पनीय है. भविष्य में भी रामलीला का मंचन बृहत् होगा और भी बेहतर की कामना करते हुए उन्होंने समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया. सचिव शंभूनाथ प्रसाद कार्यक्रम के भजन होने से उत्साहित हुए और भजन पर नित्य करने लगे समिति के अन्य सदस्य भी अपने आप को रोक नहीं पाए और करीब 1 घंटे तक खूब सब ने मिलकर नृत्य किया .उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अध्यक्ष सोनू राय और संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया. रोटी बैंक के सदस्य इस रामलीला में अपने योगदान के लिए जान जाएंगे .सदस्यों में सत्येंद्र राम .अजय गुप्ता. सत्यनारायण ब्याहुत, जितेंद्र जी, निकेश पांडे, राजेश कुमार,मनोज गुप्ता, सुरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राजू कुमार और अन्य थे . मुख्य सदस्यों में संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, रामकिंकर दास, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ,मदन प्रसाद ,शंभू नाथ केसरी, विजय भारती, शत्रुघ्न प्रसाद, मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया प्रसाद वितरण का कार्य बुटाई जी ने किया . शत्रुघ्न प्रसाद समाजसेवी ने कहा की राम जी ने मौका दिया तो मैं इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करूंगा .समिति के प्रवक्ता पंकज प्रभाकर ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी|

Related posts

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

नारनौल:प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नशा, हानियां एवं नैतिकता पर की चर्चा।

rktvnews

सेना के कमांडरों का सम्मेलन जारी बदलावों पर अधिक जोर देने के आह्वान के साथ संपन्न हुआ।

rktvnews

राजस्थान:उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आगामी कार्यक्रमो और केन्द्रीय योजनाओ के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment