RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम।

बुराई, असत्य, अधर्म और अहंकार पर जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व।

अयोध्या का श्रीराम मंदिर सभी के लिए आस्था का केन्द्र : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दशहरा पर्व देश-दुनिया में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर विनम्रता की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने पर सदैव विजय ही प्राप्त होती है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा शनिवार को जयपुर केे आदर्श नगर दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए और आमजन को संबोधित किया। उन्होंने पहले आदर्श नगर के श्रीराम मंदिर में राम दरबार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में ही श्री लक्ष्मीनारायण विग्रह, श्री राधाकृष्ण विग्रह के भी दर्शन किए।
श्री शर्मा ने कहा कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर की दिव्यता और भव्यता सभी ने देखी है। श्रीराम मंदिर सभी के लिए आस्था का केन्द्र है। साथ ही, यह दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केन्द्र भी बन गया है।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दशहरा मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, रफीक खान, जयपुर हैरिटेज मेयर कुसुम यादव सहित विभिन्न गणमान्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 26वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

और अब कॉरपोरेट जिहाद : आखिर नफरत की आग कब बुझेगी?

rktvnews

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर: विधान पार्षद ने किया अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment