RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)12 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाॅफ शस्त्र-पूजन का हिस्सा बने।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया।

rktvnews

हरियाणा:पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

rktvnews

हम लोगों की एकजुटता से भाजपा मे घबराहट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

ऑपरेशन मेघदूत में भारतीय वायुसेना।

rktvnews

Leave a Comment