RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र पूजन।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल, नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 12 अक्टूबर। शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किया।
इसके पश्चात शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आदि शक्ति मां अंबे की आरती की गई।
इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
पूजन के पश्चात सभी ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related posts

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी न होने पर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

14 अगस्त को निकलेगा तिरंगा यात्रा:भाजयुमो अध्यक्ष विभू जैन

rktvnews

उमरिया:कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण कर जिलेवासियों को सक्रिय भागीदारी निभाने कि अपील की

rktvnews

Leave a Comment