RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “विजयदशमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
विजयदशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये जाते हैं।
यह पवित्र त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने की याद दिलाता है। इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसी संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए।
आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

खरीफ महाअभियान – 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर मे कार व बाइक से 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment