RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:संचारी अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने ग्राम ढिकौली की साफ सफाई का किया निरीक्षण।

कॉलेज के सामने नाले में मिली गंदगी को देखकर पंचायत सचिव व सफाई कर्मी को प्रतिकूल प्रविष्टि व वेतन रोकने के निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम ढिकौली में महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने बने सड़क की गुणवत्ता को देखकर नाराजगी व्यक्त की जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था जिसमें सड़क को मानक के विपरीत बनाया गया है सड़क के दोनों तरफ शोल्डर नहीं बनाए गए हैं सड़क पर दुर्घटना होने की अधिक संभावनाएं हैं जिसको देखकर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण के कार्य से अप्रशनता व्यक्त की और उसके लिए जांच टीम गठित की सड़क के बराबर ही नाले का निर्माण कराया गया नाले को भी बिना मानक के विपरीत बनाया गया है जिस पर गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है जिसको देखकर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी व अधिशासी अभियंता नलकूप की जांच कमेटी गठित की ,कॉलेज के सामने बने नाले की गंदगी को देखकर पंचायत सचिव राहुल व सफाई कर्मचारी अमित को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में से एक है जो वर्तमान में चल रहा है संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी करें गांव-गांव साफ सफाई का अभियान चलना चाहिए कहीं भी पानी एकत्रित न हो जो इस कार्य में लापरवाही करेगा बह निश्चित ही दंड पाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:”पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” प्रदेश के विकास को नया आयाम देगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वर्ल्ड बुक डे: डॉ. अतुल मलिकराम की पुस्तकों के माध्यम से करें समाज, संस्कृति और सतत विकास की यात्रा का अनुभव।

rktvnews

झारखंड:चतरा:सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान हेतु प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के पहले संस्करण का विमोचन किया।

rktvnews

सारण: डीएम ने लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment