RK TV News
खबरें
Breaking News

दानापुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री के पुतले में लगाई आग।

स्मार्ट मीटर हेतु दबाव, सरकार की जनविरोधी मनसा को करती है परिभाषित: राकेश रॉय

RKTV NEWS/दानापुर ( पटना)06 अक्टूबर। स्मार्ट मीटर को लेकर एक ओर जहां आम जनता परेशान है वहीं सरकार अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए हर नागरिक के यहां स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है के संबोधनो के साथ स्मार्ट मीटर के विरोध स्वरूप ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय पटेल की अध्यक्षता में आम नागरिकों के साथ आज दानापुर में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर रॉय ने कहा की जब आम जनता नहीं चाहती है कि खामियों से भरे स्मार्ट मीटर उनके घरों में लगे तो आखिर इसे जबरदस्ती घरों में क्यों लगवाया जा रहा है और यह जो खुलासा हुआ था एक अधिकारी ने पैसे लिए थे स्मार्ट मीटर लगवाने वाली कंपनी से कहीं उसका ही दवाब तो नहीं है। उन्होंने कहा की आखिर स्मार्ट बनने के नाम पर सरकार क्यों जनता को लूटने पर पड़ी हुई है। उपभोग के पहले ही पैसा देने का क्या मतलब बनता है। क्या इसके पहले जितने भी मीटर लगाए गए हैं उनमें खामियां थी?यह जनता की स्वेच्छा पर निर्भर होनी चाहिए कि वह स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है या पुराना मीटर ही लगाए रखना चाहती है। उन्होंने राज्य सरकार को संबोधित करते हुए कहा की जब गरीब लोग कह रहे हैं कि यह खून चुसवा स्मार्ट मीटर है तो आखिर क्यों आप दबाव दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इससे बिजली बिल ज्यादा आने से हम अपने बच्चों के फीस देने में भी अब असमर्थ हो रहे हैं जो किसी तरह पेट काट कर अपने बच्चों को छोटे-मोटे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके सामने सरकार द्वारा ऐसी बेमानी जबरदस्ती उचित नहीं है।पुतला दहन कार्यक्रम में राकेश रॉय के अलावा मुख्य रूप से सुजीत कुमार, भरत कुमार, बिपिन कुमार, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज।

rktvnews

भोजपुर:आरा के हाउसिंग कॉलोनी में “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता वैन एवं प्रशिक्षण रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment