RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)5 अक्टूबर।आज बिहार राजपूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक विद्या भवन में रिटायर मेजर राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सबसे पहले 2 मिनट का मौन धरणण कर शहीदों के सम्मान मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उसके बाद पूर्व सैनिकों द्वारा डीआरडीए के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार पांडे को अंग वस्त्र और माला देकर सैनिकों के तरफ से सम्मानित किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि अभी जुलाई माह में डायरेक्टर साहब की यहां पोस्टिंग हुई है विकास कार्यों में लगे हुए हैं हम लोग पूर्व सैनिक इनको सम्मान देते हैं और कोई भी जरूरत पड़ने पर आप लोग डायरेक्टर साहब से मिल सकते हैं।डायरेक्टर ने पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए सम्मान पर प्रसन्नता जाहीर की।उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य के लिए किसी को जरूरत पड़े जैसे मनरेगा स्वच्छ भारत तो हमसे आकर डायरेक्ट मिल सकता है।
बैठक में उपस्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के स्टेशन रोड शाखा के चीफ मैनेजर मनोज सिन्हा का भी पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माला देकर सम्मान किया। चीफ मैनेजर ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को आज कल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्या-क्या लाभ दे रही है उसके बारे में बताते हुए कहा की डीएसपी अकाउंट कैसे खोला जाता है उसके बाद लोन कैसे ले सकते हैं अचानक मृत्यु पश्चात खाता धारकों के परिवार को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कई बिंदुओं पर अपने सवालों को रखा जिसका अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए बताया किECHS या CSD कैंटीन ,या जिला सैनिक ,सब के बारे में किसी को कोई प्रॉब्लम हो तो रुकने की जरूरत नहीं है आप लोग हर समय हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।
आज की बैठक में सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, सूबेदार मेजर शंकर शर्मा, रामदयालु सिंह, मीणा देवी, फुलकुमामारो देवी, सुनीता देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थी।

Related posts

भोजपुर:डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्य बनाना लक्ष्य : डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव

rktvnews

सीतामढ़ी:मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने वीसी के माध्यम से की CAPF कोषांग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment