RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा भोजपुर ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल का बक्सर जाने के क्रम मे पहली बार भोजपुर जिला मे आगमन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। नेताओं सहित सैकड़ो कार्यकताओ ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अंगवस्त्र और फूल माला के साथ किया।इस दौरान ढोल-बाजे बजते रहे और भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, दिलीप जायसवाल जिन्दाबाद आदि नारे लगे। कुछ ही अंतराल बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का काफिला बक्सर जाने के दौरान कार्यालय के पास पहुंचा।भाजपा नेताओं और कार्यकताओ ने उनका भी स्वागत ढोल-बाजे,फूलमाला, अंगवस्त्र के साथ किए। केन्द्रीय मंत्री उसके बाद भाजपा नेताओ और पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय मे एक संक्षिप्त बैठक की। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के कुछ ही बाद बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डाँ. प्रेम कुमार का भी स्वागत जिला कार्यालय के समीप बामपाली फोर लेन सड़क पर किया गया।
स्वागत कार्यक्रमो मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह,भाजपा नेता भुवर ओझा,हरेन्द्र पांडेय,कौशल कुमार विद्यार्थी, महेश पासवान, ईं.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी,प्रहलाद राय,रामदिनेश यादव,संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, हरेराम चंद्रवंशी,मधु मिश्रा, ममता सिंह,पुतुल,वरूण सिंह,ज्योति कुशवाहा, विभु जैन,प्रशांत निशांत,विरेन्द्र कुमार, अंकित पांडेय,निशांत सिंह सेंगर,जयंत किशोर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

देवघर: श्रद्धालुओं की सुखद अनुभूति संग वापसी हमारी जिम्मेदारी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन।

rktvnews

सारण:महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

rktvnews

नवादा के उत्कृष्ट खिलाड़ी आईआईटी गोवाहाटी में करेंगे शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment