RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उत्पाद कार्यालय द्वारा चलाया गया सघन छापामारी अभियान।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)04 अक्टूबर। 01,2 और 3 अक्टूबर को ड्राई डे एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के द्वारा उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों अंतर्गत सघन व व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान के दौरान गोला थाना अंतर्गत शोभा लाईन होटल, पुराना सिरका एवं रजरप्पा थाना अंतर्गत मुरुबन्दा एवं रामगढ़ थाना अंतर्गत होटल टी एंड ट्रीट, महादेव होटल, लवली होटल, थालसा होटल, सम्राट होटल, राधा लाईन होटल आदि जगहों से छापामारी कर 48 बोतल बीयर, 10 पीस केन बीयर एवं 50 बोतल विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब सहित कुल 36 लीटर अवैध बीयर एवं 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । उक्त छापामारी अभियान में शोभा होटल से जीतू महथा, लवली होटल से लवली साव एवं थालसा होटल से कमल किशोर तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुरुबन्दा के रविन्द्र कुमार, पुराना सिरका के योगेंद्र महतो, सम्राट होटल के संचालक भीम कुमार कुशवाहा एवं थालसा होटल के संचालक विजय कुमार कच्छप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धारा 47(a) एवं अन्य धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे।

Related posts

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 फरवरी को करेंगे ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण एवं धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

जल-संरक्षण और प्रबंधन में मध्य प्रदेश का देश में प्रथम आना महत्वपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment