RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत का उद्घाटन एडीजी पीयूष मोर्डिया और मॉरीशस की पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी डॉ.सरिता बुधू ने किया।

RKTV NEWS/आजमगढ़(उत्तर प्रदेश)30 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम जब भी हो तो हमें याद जरूर करिएगा,मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी ने कहा कि आजमगढ़ में भोजपुरिया समाज के बीच हमारा आना सफल हो गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निर्मल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में, भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा,साहित्य,कला संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु आजमगढ़ के साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर हो रहे अंतराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की पहचान पूरी दुनिया में है और इस भव्य कार्यक्रम में दुनिया भर से आये कई देशों ने बढ़- चढ़ के हिस्सा लिया और आजमगढ़ की पावन धरा पर अपनी मातृ भाषा भोजपुरी की खुश्बू बिखेरी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में – अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किए और सम्मान समारोह में प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश द्वारा संपादित पुस्तक “गौरवशाली पूर्वांचल” का विमोचन करते हुए उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि,अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के आईपीएस पीयूष मोर्डिया, आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण,मॉरीशस की पूर्व उपप्रधानमंत्री हरीश बुधू की पत्नी, मॉरीशस भोजपुरी संस्थान की निदेशक डॉ.सरिता बुधू, पूर्व सांसद,भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निर्मल श्रीवास्तव,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिभूषण ‘प्रशांत’, बोलते हुए त्रिनिडाड और टोबैगो के सचिव द्वितीय,डॉ. शिवकुमार निगम, दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष लाल बिहारी ठाकुर, नेपाल के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार,समाजसेवी और गीतकार पूजा बहार,मॉरीशस से प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर हीरालाल,अंडमान निकोबार भोजपुरी समाज से अशोक शर्मा और कवयित्री उषा शर्मा, मॉरीशस अन्ना मेडिकल कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय संस्कृतिक समन्यवक अनूप जौहरी एवं विजयलक्ष्मी जौहरी, संपादन मंडल से गीतकार इंजी. उदयभान पांडेय ‘भान’ ,संचालक प्रसिद्ध लोक शास्त्री हरिप्रसाद सिंह,अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित और निर्देशित लोकनाट्य “बिटिया की विदाई” का प्रस्तुति करते कलाकार। संगीत सहयोग अमित ओझा और ढोलक पर विशाल गोंड आदि रहे। वरिष्ठ पत्रकार,आजमगढ़ द प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्येन कुमार जी ,लालगढ़ भाजपा आजमगढ़ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश के संयोजन में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा का जवाब दिया और यह बिल पारित हुए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

अधिवक्ता ने चेयरमैन को लिखा आवेदन,संघ में मॉडल रूल्स के पालन की लगाई गुहार।

rktvnews

चतरा:जिले में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment