RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी द्वारा मलउर ग्राम में लगा विशेष साप्ताहिक शिविर।

आरा/भोजपुर (डॉ प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।पीरो अनुमंडल अंतर्गत मलउर गांव में बी०एस०एस०कॉलेज बचरी पीरो के एन०एस०एस०यूनिट के द्वारा साप्ताहिक विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ । बतौर अतिथि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, स्वच्छता पर्यवेक्षक विकास कुमार,महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी विंकटेश चौधरी,शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय, प्रभारी प्राचार्य डॉ०आयाजुदिन खां,डॉ०योगेंद्र राय, डॉ०त्रिवेणी राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन किए।कार्यक्रम का अध्यक्षता सिद्धेश्वर पांडेय एवं संचालन सह कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक राय ने किया।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ०विंकटेश चौधरी ने बताया की यह कार्यक्रम सात दिनों तक लगातार चलने वाला है।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन०एस०एस०यूनिट से जुड़े पचास स्वयंसेवको ने पंजीकरण कराया है। इन स्वयंसेवकों द्वारा सात दिनों तक निर्धारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान,मतदाता जागरूकता अभियान ,पर्यावरण संरक्षण,साक्षरता मिशन की,जनसंख्या नियंत्रण , सर्व शिक्षा अभियान ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु जागरूकता रैली जैसे बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
वही सह कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक राय ने बताया की यह कार्यक्रम दो सत्र में संचालित होगा ।पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से से शुरू होगा जिसमे वक्ताओं द्वारा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण हेतु निर्धारित विषय पर उद्बोधन प्राप्त होगा।वही दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा अलग अलग टोली बनाकर गांव में ,स्लम बस्तियों में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में
डॉ०दिनेश मौआर, डॉ० धनंजय राय,डॉ०रामानंद अनघ,बड़ा बाबू जितेंद्र पांडेय, मिक्की कुमारी,उमेश कुमार, उपेंद्र सिंह,रंगनाथ राय, राहुल राय ,चितरंजन पांडेय,पवन कुमार,अमरेंद्र राय, विकास,सोनू,अंकित,भीम सिंह, योगेंद्र पांडेय,उपस्थित थे।

Related posts

तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा हरिशंकर दुबे की कृति “श्रीकृष्णलीलामृतम् ” लोकार्पित।

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा असीम बनर्जी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:राजकुमार शुक्ल के जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे ब्रह्मभट्ट समाज के लोग।

rktvnews

Leave a Comment