RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर का सर्वसम्मत चुनाव सम्पन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 सितंबर।22 सितंबर को हित नारायण क्षत्रीय प्लस टू विद्यालय आरा के सभागार में भोजपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के सभी पदों का चुनाव संपन्न हुआ।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्राधिकृत चुनाव पदाधिकारी डॉक्टर रंजन कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) यतिंद्र कुमार चौबे (अंकेक्षक) ,आनंद मिश्रा (सचिव) ने यह चुनाव अपनी देखरेख में सर्वसम्मति से हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न कराया।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक रामराज सिंह एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बलराज ठाकुर के द्वारा किया गया। प्रतिनिधि सभा के द्वारा उमेश कुमार सिंह को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष एवम शशिकांत तिवारी को प्रधान सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजूभट, वरीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्क्ष रमन कुमार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार राम, उपाध्याक्ष राजीव रंजन रजक, उपप्रधान सचिव सुधीर कुमार सिंह, उपप्रधान सचिव महिपाल जी, सचिव अखिलेश कुमार सिंह, सचिव आफताब आलम, सचिव बीरेंद्र कुमार राय, सचिव कौशर प्रवीण, कार्यालय सचिव धनंजय कुमार धीरज, कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्र, अंकेक्षक अजय कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी पवनसुत कुमार का चयन किया गया एवम संरक्षण मंडल में सेवानिवृत शिक्षक में रामराज सिंह, उमारमन तिवारी, महेंद्र कुमार सिंह, दिनेश राय, लक्षुमन पाठक को मनोन्नित किया गया। जिसमें जिला के तमाम शिक्षक उपस्थित हुए।

Related posts

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

rktvnews

भारतीय नौसेना गुरुग्राम में आईएनएस अरावली के जलावतरण के साथ अपनी समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमता को मजबूत करेगी।

rktvnews

भोजपुर :विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

मोतिहारी डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment