RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी: पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने किया पालनाघर का उद्घघाटन।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)15 सितंबर। शनिवार को महिला एवम बाल विकास निगम एवम जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में ज़िला अंर्तगत पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत सरकारी कार्यलय में कार्यरत महिलाओं के 06 माह से 5 वर्ष के बच्चों को कार्यकाल अवधि में देखभाल हेतू पालनाघर का उद्घघाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवम पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप रुप से किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पालना घर का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को कार्यकाल अवधि में डे केयर की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि कामकाजी माताएं अपने बच्चों की आवश्यक मातृत्व संबंधी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यालय कार्य सही तरीके से सम्पन्न कर सके।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा पालना घर का काफी सराहना किया गया उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस लाइन की महिलाएं बेफिक्र होकर काम कर सकेंगी। जो महिला सशक्तिकरण के दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, कविता कुमारी के द्वारा बताया गया कि ज़िला अंर्तगत दो पालनाघर का संचालन किया जा रहा है एक पुलिस लाइन दूसरा समाहरणालय परिसर। जिसमे कार्यरत सभी महिलाओ के 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की देख भाल हेतू समुचित व्यवस्था की गई है। पालनाघर का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने हेतु सभी कामकाजी महिलाओं से अपील की गई। मौके पर ज़िला परियोजना प्रबंधक विरेन्द्र राम, ज़िला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, ज़िला प्रोग्राम के सभी कर्मी एवम पुलिस लाइन के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली।

rktvnews

भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए,आरा नगर के कई वार्ड में किया जनसंपर्क।

rktvnews

पुराना फोन बेचें हाथों-हाथ: यूपी के सबसे बड़े शॉपिंग डेस्टिनेशन, लुलु मॉल में कैशिफाई का चौथा स्टोर लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर:रामायण रूपी महामाला के प्रधान रत्न हैं श्रीहनुमान जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी पीरो में हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने किया आयरलैंड की पार्लियामेंट का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment