RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपा का सघन सदस्यता अभियान चला।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहा स़गठन महापर्व सदस्यता अभियान पूरे जिला मे जोर शोर से चल रहा है। प्रतिदिन हजारो कार्यकर्ता और आम जनता आँनलाइन और आँफलाईन दोनो रुप से लगातार पार्टी की सदस्यय ले रहे है। इसके लिए 11 सितम्वर से 17 सितम्वर तक विशेष सदस्यता पखवाड़ा चलाया जा रहा है,जिसके तहत नेताओं और कार्यकताओ का सभी क्षेत्रो मे प्रवास हो रहा है।
शनिवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल अंतर्गत बागमझौवा,बिन्दगाँवा और सरैया मंडल अंतर्गत सिन्हा बाजार पर कैम्प लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया।
सिन्हा बाजार मे सैकड़ो की संख्या मे जुटे विभिन्न समुदाय के लोगो के बीच सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। बड़हरा विधायक द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धियो और विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए कहा गया कि आज देश मे ऐसा पहला प्रधानमंत्री बना है जो देश के सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहा है। आज आयुष्मान योजना की राशी दस लाख तक बढा दिया गया और सतर वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य हो गया।
जिलाध्रक्ष दुर्गा राज ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आँनलाइन के साथ आँफलाईन भी लोग सदस्य बन सकते है। भोजपुर जिला मे सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है,जिसमे सभी कार्यकर्ता पूरे मन से लगे है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता सह प्रभारी वंदना राजवंशी ने पार्टी की सदस्यता के तरीको को सुलभता से बताया।
कार्यक्रम का संचालन सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति से ने किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र स़िह,रामावतार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह,भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर,सौदागर बिन्द सहित कार्यकर्ता और सैकड़ो लोग थे।
इस दौरान सिन्हा बाजार मे दर्जनों मुस्लिम महिलाओं को आँफलाईन सदस्यता विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिलाया गया।इसके साथ सैकड़ो लोग आँनलाइन भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बागमझौवा और बिन्दगाँवा मे भी सैकड़ो लोगो ने विधायक से सदस्यता प्राप्त किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 63,827.35 लाख रुपये राशि के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से किया शुभारंभ।

rktvnews

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर के प्रगतिशील किसान रविन्द्र कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

निशाने पर संदेशवाहक।

rktvnews

पटना:अमृत कलश यात्रा राजधानी पटना के शहीद स्मारक विधानमंडल से होते हुए पटना जंक्शन पहुंची! विशेष ट्रेन से दिल्ली हुई रवाना।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment