RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर रामलीला समिति ट्रस्ट ने निवर्तमान डीएम राजकुमार को मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

नये डीएम तनय सुल्तानिया एवं डीडीसी डॉ .अनुपमा सिंह का हुआ स्वागत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 सितंबर।समाहरणालय के सभागार में बुधवार को नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी राजकुमार को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने निवर्तमान जिलाधिकारी राजकुमार को रामलला की तस्वीर देकर सम्मानित किया। वहीं भोजपुर के नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने किया। निवर्तमान जिलाधिकारी राजकुमार ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी छूटे हुए कार्य हैं। निश्चित रूप से नये जिलाधिकारी उसे कार्य को पूरा करेंगे। इसमें आप सभी जिलेवासियों का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सह वरीय अधिवक्ता डी. राजन, अविनाश कुमार यादव उर्फ लड्डू यादव, संजीव सिन्हा समेत अन्य लोग थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड दुर्घटना बीमाधारकों के परिजनों को सौंपे 10-10 लाख रुपए के चैक।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रहे रामदास राही:राजेश्वर पासवान

rktvnews

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना।

rktvnews

भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (आईएचआरसी) ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया।

rktvnews

Leave a Comment