RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो कुंज बिहारी सिंह की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री स्वर्गीय प्रोफेसर कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि बुद्धिजीवियों ,उनके शिष्यों तथा छात्र-छात्राओं के बीच मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो धीरेंद्र कुमार सिंह विभागाध्यक्ष अर्थ शास्त्र ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो विश्वनाथ प्रसाद सिंह ,पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी जी राय, प्रो महेश प्रसाद सिंह ,प्रो विनोद कुमार सिंह, प्रो सत्यनारायण सिंह, प्रो बैजनाथ प्रसाद, प्रो किस्मत सिंह,डा निर्मल कुमार सिंह, चितरंजन प्रसाद सिंह,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के स्वागत की ,अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन तथा सबके अभिभावक और गुरु प्रो कुंज बिहारी सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण प्रो धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने गुरु के कई संस्मरण सुन कर अपने विचारों को रखा। प्रो महेश सिंह ने इन्हें सरल और परोपकारी बताया। प्रो विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सदैव से चुनौतियों में रहा है लेकिन कभी ना हारा ना डरा बल्कि उसका समाधान किया। बिहार सदैव से बढ़ सुखद और गरीबी से लड़ते हुए विकास के पद पर अग्रसर है। महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी जी राय ने प्रो कुंज बिहारी बाबू को अनुशासन की सीख देने वाला सबसे बड़ा योद्धा और कम्युनिस्ट की संज्ञा दी। उनके ही कार्यकाल में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई प्रारंभ हुई। प्रोग्राम कहां की समय के साथ लोग आदमी को भी भूलते जाते हैं लेकिन विभाग 20 वर्षों से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर सबको सार्थक पहल और उनके गुणों को स्मरण करता है। चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं वही कुंज बिहारी बाबू की देन है। जीते जी उन्हें भूलना और संभव है। प्रो सत्यनारायण सिंह ने कुंज बिहारी बाबू के कई पुस्तकों की चर्चा की जो स्नातक और स्नातकोत्तर तक पढ़ाई जाती है। यह जैन कॉलेज की विद्यार्थी भी रहे और पूरे कार्यकाल में कॉलेज का उचित मार्गदर्शन और प्रगति के पथ पर लाया। प्रो बैजनाथ प्रसाद ने कुंज बिहारी बाबू के ऐतिहासिक संस्मरण को सुना कर उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।प्रो विश्व नाथ सिंह ने कुंज बिहारी बाबू के लंबे शैक्षणिक कार्यकाल की चर्चा की और बताया कि इन्होंने जीवन में कभी गलत कार्यों से समझौता नहीं किया जिसके कारण कई पदों को इन्होंने ठुकरा दिया। यह मेरे गुरु नहीं थे लेकिन सर्वप्रिय मेरे अभिभावक थे ।वे सबके थे और सब उन्हें अपना मानते थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो राजा राम सिंह ने किया।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज निर्माण में देश के भीतर तैयार की गई सामग्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी समुद्री वर्गीकृत इस्पात के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता सेमिनार एवं शपथ ग्रहण” समारोह आयोजित।

rktvnews

12 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

धनतेरस: वैद्य धनवंतरी जन्मोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment