RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:पीठासीन अधिकारीयों को दिया प्रशिक्षण।

4 अक्टूबर को चुनावी सामग्री लेकर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )08 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्ग दर्शन में शनिवार को सभागार में विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए 914 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के सत्र में 457 व दोपहर बाद के सत्र में 457 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
डीएमसी महावीर प्रसाद ने प्रातः कालीन सत्र में व सायं कालीन सत्र में जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार ने पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
डीएमसी महावीर प्रसाद ने पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि अपने मतदान केंद्र पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदान केंद्र में कार्यवाही को नियंत्रित करने के लिए चुनाव कर्मियों को पूर्ण कानूनी शक्ति प्राप्त हैं। देश में चुनावों को एक पर्व की तरह मनाया जाता है। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी की ओर से की जाने वाली विभिन्न प्रकार की रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां चुनावी सामग्री लेकर रवाना होंगी।

Related posts

गढ़वा:सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पहुँची गढ़वा, बिरसा मुंडा पार्क में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा गया02 स्नातक और शिक्षक प्रत्याशी के समर्थन में सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी का ज्ञानोत्सव रंगारंग कार्यक्रम से हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर में भोजपुरिया जन मोर्चा दलित प्रकोष्ठ ने सेमिनार का किया आयोजन।

rktvnews

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

Leave a Comment