RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कट एंड स्टाइल ने गुड़गांव में किया अपनी पहली एकेडमी का शुभारंभ।

ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर स्थापित करने वाले लोगों को ब्यूटी इंडस्ट्री लीडर्स बनाने का लक्ष्य।

गुड़गांव/हरियाणा(एजेंसी पीआर 24*7)06सितम्बर। कट एंड स्टाइल ने गुड़गांव में अपनी पहली एकेडमी का भव्य शुभारंभ किया है। यह नई एकेडमी हेयरस्टाइलिस्ट्स और मेकअप आर्टिस्ट्स बनने की चाह रखने वाले लोगों को प्रशिक्षित करेगी और तेजी से बढ़ती ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के लिए उन्हें तैयार करेगी।
डायरेक्टर्स दिनेश शर्मा एवं राजेश यादव ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि कट एंड स्टाइल देश भर में 125 से अधिक सैलून्स का आँकड़ा पार कर चुका है। ऐसे में, हम मानते हैं कि इस क्षेत्र में करियर स्थापित करने वाले लोगों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने का यह उचित समय है। कार्यक्रम में सीईओ आदित्य शर्मा के साथ ही गौरव वर्मा, शमित गर्ग तथा ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर की प्रमुख हस्तियाँ शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में कट एंड स्टाइल एकेडमी की पहली झलक के साथ लाइव म्यूजिक और स्वादिष्ट भोजन भी शामिल था।
एकेडमी में भर्ती के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। इसमें हेयरड्रेसिंग (लोरियल आर्थ बिगिनर्स डिप्लोमा, सैलून एसेंशियल, लॉन्ग हेयरड्रेसिंग, क्लासिक कट, मेन्स हेयरड्रेसिंग), मेकअप (बेसिक से एडवांस्ड मेकअप, एयरब्रश मेकअप, बेसिक मेकअप) और ब्यूटी एंड स्किन एस्थेटिक्स (एडवांस्ड स्किनकेयर, बेसिक स्किनकेयर) जैसे कोर्सेस शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गोठहुला में घर-घर झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस में डिस्कवरी और इनोवेशन की एक शानदार यात्रा।

rktvnews

सहारा इंडिया परिवार के निवेशकों के लिए संघर्ष मोर्चा का गठन।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वे संस्करण का भाजपा भोजपुर द्वारा सभी बूथों पर किया गया श्रवण और लगाए गए पौधे।

rktvnews

भोजपुर:शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

महाराष्ट्र ने तलाशे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्मार्ट विकल्प।

rktvnews

Leave a Comment