RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: पितृपक्ष मेला के सफल संचालन को ले नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/गया(बिहार)04 सितंबर। मंगलवार को 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला – 2024 के सफल सञ्चालन हेतु काल सेंटर कोषांग अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र, गया के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कॉल सेंटर कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी, अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में कॉल सेंटर के नोडल अधिकारी, राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता, गया एवं विवेक कुमार, डीआईओ, कॉल सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी शिवेंद्र कुमार मालवीय के द्वारा जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग रूम में आयोजित किया गया । इस अवसर नेहरू युवा केन्द्र, गया के तीनो पालियों में सेवा देने वाले स्वयंसेवक उपस्थित रहे । वरीय नोडल पदाधिकारी, कॉल सेंटर कोषांग अनुग्रह नारायण सिंह ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेला के दौरान कॉल सेंटर का समस्या के निष्पादन में अत्यधिक महत्व है इसी कारणवश कॉल सेंटर में प्रतिनियुक्त स्वयंसेवकों से हमारी अपेक्षाएं रहती हैं । नोडल अधिकारी कॉल सेंटर कोषांग, राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता, गया एवं विवेक कुमार, डीआईओ ने कॉल सेंटर के स्वयंसेवकों से उनके अनुभव को जाना साथ ही कॉल सेंटर के कुशल सञ्चालन हेतु उन्हें मानक सञ्चालन प्रक्रिया से अवगत करायी गयी । इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक अमन मिश्रा, पवन मिश्रा, कुमार सुमन, कुमार सौरभ, शुभम राज, जितेंद्र देव गुप्ता, आदित्य मिश्रा, मैक्स कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर:महिला एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर उपविकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने संभावना विद्यालय के सम्मान समारोह में परीक्षा में अव्वल बच्चो को किया सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा: श्रम विभाग के सघन जांच में बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में मिशन वात्सल्य योजना को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

विविधता में एकता का पर्व है मकर संक्रांति।

rktvnews

झारखंड:धनबाद में डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर ।

rktvnews

Leave a Comment