RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:वन अधिकार पत्र धारकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ शत-प्रतिशत मिले : वन मंत्री

वन विभाग की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 सितंबर।वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री रामनिवास रावत ने वन अधिकार पत्र धाराकों को शासन की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वनों में निवास करने वाले अनूसुचित जनजातीय वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर रूपये 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार प्रति मानक बोरा कर दी गई है। जिससे वनवासियों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के पारिश्रमिक के रूप में 660 करोड़ की राशिवितरित की गई है। मंत्री श्री रावत ने कहा कि बांस रोपण को बढ़ावा दिया जाये और इसके लिये अधिक से अधिक कृषकों को बांस लगाने के लिये प्रेरित किया जाये।
मंत्री रावत ने कहा कि वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की कार्रवाई की जाये। इसके लिये समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाकर समस्त कलेक्टरों को निर्देश जारी करें। मंत्री श्री रावत ने बताया कि एक “पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत 6.30 करोड़ पौधा रोपण लक्ष्य के विरूद्ध 5.47 पौधे रोपित किये गये है।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि अनुभुति कार्यक्रम के अंतर्गत 1151 शिविरों में 2287 शैक्षणिक संस्थानों के 1.47 लाख विद्यार्थियों एवं 8006 शिक्षकों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि चीता परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत गांधी सागर अभ्यारण, मंदसौर में चीता लाने की तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक है। इसके लिये हमें वनों में पुख्ता इंतेजाम करने होंगे।
मंत्री श्री रावत ने बाघ प्रबंधन के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये उन्होंने कहा कि बाघ की संख्या में भी मध्यप्रदेश अग्रणी है। बाघ संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिये की माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं रातापानी अभ्यारण को टाईगर रिजर्व घोषित करने के कार्रवाई करे। मंत्री श्री रावत ने वन विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल, वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:डुमरी में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने एवं नो-इंट्री व्यवस्था लागू करने का निर्णय।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैम्पस में किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का संयुक्त ऑपरेशन -दौसा में 35 फीट गड्ढे में फंसी 2 साल की मासूम नीरू को किया रेस्क्यू ।

rktvnews

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम और हिन्दी के महान योद्धा थे महाकवि रामदयाल पाण्डेय : डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment