RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:प्रदेश में ‘शुद्ध आहार—मिलावट पर वार’ अभियान का प्रभावी संचालन जारी, विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )24 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेश में शुद्ध आहार—मिलावट पर वार अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने शास्त्री नगर स्थित बसंत डेयरी पर छापा मार कर मावा एवं पनीर के नमूने लिए। नमूने लेने के पश्चात लगभग 40 किलोग्राम पनीर के अपशिष्ट एवं मावा को नष्ट करवाया गया। यहां फ्रिज एवं डीप फ्रिज में काफी गंदगी पाई गई। परिसर में अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई का अभाव पाया गया। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधानों की पूर्ण पालना नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
इसी प्रकार जय सिंह हाईवे पर स्थित सुल्तान हाउस पर भी निरीक्षण किया गया। यहां कीड़े लगी हुई सब्जियां रसोई घर के फ्रिज में पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
एक्सपायरी ब्रेड के चार पैकेट, चार बोतल सॉस, 4 किलो पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मांस नष्ट करवाया गया।

Related posts

रायपुर : विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करते हुए कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित।

rktvnews

बागपत:संकोच टूटा, समाधान आया: बागपत बना री-यूज़ेबल पैड मॉडल लागू करने वाला पहला जिला।

rktvnews

डुमराव: एग्रीकल्चर कॉलेज डुमराव में एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment