RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार की 76.32 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी पर 25% की दर से लाभांश के रूप में 19.08 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया।

रेपको बैंक, गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक उद्यम है, बैंक ने 20,000 करोड़ रुपये के बिजनेस मिक्स को पार कर लिया है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अगस्त।रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।
रेपको बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम और प्रबंध निदेशक (प्रभारी) ओ.एम. गोकुल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार की 76.32 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी पर 25% की दर से लाभांश के रूप में 19.08 करोड़ रुपये का चेक अजय कुमार भल्ला, गृह सचिव,  गोविंद मोहन, OSD, गृह मंत्रालय की उपस्थिति में भेंट किया।
रेपको बैंक, गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक उद्यम है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान बिजनेस मिक्स में 11% की वृद्धि दर्ज की है। एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में, आज बैंक ने 20,000 करोड़ रुपये के बिजनेस मिक्स को पार कर लिया है।

Related posts

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

rktvnews

14 मई 23 को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति, अधिवक्ताओं की दशा और दिशा विषयों पर परिचर्चा का आयोजन करेंगी।

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज डुमराँव हुआ गुलज़ार, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना 2025 के पुरस्कार से हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

बिहार के निर्माता डा सच्चिदानंद सिन्हा की चर्चा बगैर कैसा बिहार दिवस?

rktvnews

गढ़वा:कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment