RK TV News
खबरें
Breaking News

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अगस्त। मंगलवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 द्वारा भारत रत्न राजीव गांधी की याद में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अर्चना कुमारी के नेतृत्व में संचालित हुआ। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्चना कुमारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना दिवस धार्मिक, भाषाई, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय विविधताओं वाले देश में राष्ट्रीय एकता के महत्त्व को दर्शाता है। राजीव गांधी की सोच और दृष्टिकोण के सम्मान में 20 अगस्त को उनके जन्मदिन पर सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने कहा आज का दिन राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण है।राष्ट्र में तकनीकी उन्नति और विकास की इमारत तभी सशक्त होगी जब वह सद्भावना, सहिष्णुता और शांति के पिलर पर टिकी होगी।
मौके पर डॉ नमिता, डॉ पूजा कुमारी, डॉ प्रेमलता, बिपिन, रमेश, समीर,अंकुश, मीरा, खुशी, वृद्धि, रूकसार, निशांत, सोनू, पवन, अमित, अमन, अर्चना सोनी, आदित्य, राजा एवम अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

जूनियर किड्स फैशन रनवे 2024 सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

Leave a Comment