RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

राजनीतिक दलों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता

सभी राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें : डीसी मोनिका गुप्ता

किसी भी मंजूरी के लिए सुविधा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं राजनीतिक पार्टियां।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा)20 अगस्त। विधानसभा आम चुनाव-2024 को जिला प्रशासन तटस्थ होकर निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाएगा। किसी के साथ भी कोई पक्षपात नहीं होगा। जिला प्रशासन इसकी पूरी गारंटी देता है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने में सभी राजनीतिक दलों का भी सहयोग जरूरी है। ऐसे में राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करें। यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में सभी राजनीतिक दलों की बैठक में कही।
डीसी ने बताया कि राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के रूम नंबर 103 में एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। यहां से जिला स्तर की मंजूरी ली जा सकती है। शेष मंजूरी संबंधित आरओ देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए राजनीतिक दल सुविधा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम को जिला में चारों विधानसभा क्षेत्र में आरओ बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार के दौरान चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। कहीं भी धार्मिक स्थल का उपयोग प्रचार प्रसार के लिए ना करें। जातिगत व संगठन के आधार पर भी वोट की अपील न की जाए। कोई भी बैनर या पोस्टर छपवाएं तो उसकी दो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जरूर दें। सभी राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उस पर संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का पता व फोन नंबर जरुर लिखवाएं।

Related posts

आरा में नगर रामलीला समिति,आरा द्वारा आयोजित की जायेगी “कृष्ण लीला”।

rktvnews

देहदान के जरिए समाज को जागरूक करने की पहल!इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में 80 वर्षीय कल्पना अमीन का देहदान।

rktvnews

पीयूष गोयल ने वस्त्र क्षेत्र के लाभार्थियों से वोकल फॉर लोकल पर जोर देने और स्थानीय उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाने का आग्रह किया।

rktvnews

रांची:स्तुति जैन ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

rktvnews

ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव डॉ एन. सरवण कुमार पहुंचे बक्सर।

rktvnews

बाजपट्टी प्रखंड के हरपुरवा पंचायत के मध्य विद्यालय भगवानपुर चौबे में जिला प्रशासन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment