RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कॉलेज में फहरा तिरंगा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फतेहपुर, पटना स्थित सीताराम राजेन्द्र प्रसाद (एसआरपी) कॉलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से राष्ट्रीय पर्व को देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद  महाविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉo राजेन्द्र प्रसाद राय, प्राचार्य अजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षक प्रो लक्ष्मण कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने देश की आजादी की गाथा सुनाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जयजयकार एवं भारत माता की जय से पूरा कॉलेज परिसर गुंजायमान  हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, प्राचार्य अजय कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉo बैद्यनाथ सिंह, डॉ० रमाशंकर, प्रो लक्ष्मण कुमार, प्रो बबीता कुमारी, प्रो शबनम कुमारी,भा प्रो० भारती कुमारी, प्रो अर्चना सिन्हा, प्रो सुमित कुमार, राम नरेश सिंह, रामवतार प्रसाद, अजीत कुमार, गुंजन कुमार दास, शशि कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, मोहित कुमार, शम्भू कुमार, रंजीत कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और कालेज के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीएम ने महादलित टोलों में किया विशेष शिविर का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जवईनिया के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

25 दिसंबर को आयोजित होगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वार्षिक अधिवेशन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत के खेल भविष्य के लिए एक एकीकृत, खिलाड़ी-केंद्रित दृष्टिकोण तैयार करने हेतु ‘श्रीनगर खेल संकल्प’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment