RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर द्वारा मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अगस्त।जनहित परिवार भोजपुर का शीतल टोला, आरा स्थित कार्यालय के प्रांगण में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह संस्था के सभापति अतुल प्रकाश के नेतृत्व में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। अधिवक्ताओं एवं साहित्यकारों की गरिमामई उपस्थित में उपस्थिति में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष जगत् नंदन सहाय ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए, और हमें स्वतंत्र भारत की भूमि पर जन्म लेने के लिए अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी नूतन नवीन देशभक्ति कविताओं के साथ अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। काव्य-पाठ करने वालों में क्रमशः जगत् नंदन सहाय के अलावा डॉ. किरण कुमारी, राम प्रह्लाद तिवारी, डॉ. रेणू मिश्र, नंदकिशोर सिंह कमल, अरविंद सिंह, रंजन कश्यप, शरद कुमार सिंह, हरेराम सिंह, अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, अलख अनाड़ी आदि प्रमुख थे। कवियों ने अपनी कविताओं में जहां देशभक्ति का आह्वान किया वहीं वर्तमान सामाजिक तथा राजनीतिक कुरितियों का वर्णन किया। सभा में गरिमामई उपस्थिति दर्ज करने वालों में , संजय सिंह, देवेंद्र राय उर्फ गबुदान जी, सारिका, बंदना कुमारी, दीक्षा कुमारी, संजय अकेला, विजय चंद्र पाठक, ललन राय, कमलेश कुमार सिंह, रितेश चौधरी आदि प्रमुख थे। इसके अलावा आरा बार एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन ओझा, पूर्व महासचिव राजेश कुमार पांडे डॉ० सुनील कुमार सिंह , रघुवर तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा समापन पूर्व अतुल प्रकाश ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें हमारे पूर्वजों ने शांति और खुशी की भूमि दी है।
आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के कोषाध्यक्ष बृजमोहन त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।

Related posts

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत वसंत कॉलेज में प्रमोशनल अकादमिक गतिविधियों की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:युवा राजद कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव जी का सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य : पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर जिले के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment