RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने “सैल्यूट टू बीएलओ” एवं “इलेक्शन क्विज” अभियानों का किया शुभारंभ।

लोकसभा चुनाव से संबंधित “सांख्यिकीय रिपोर्ट” पुस्तिका का भी किया गया विमोचन।

रांची/झारखंड(डॉ अजय,ओझा वरिष्ठ पत्रकार)12 अगस्त। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को निर्वाचन सदन में प्रेस को संबोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने “सैल्यूट टू बीएलओ” , “इलेक्शन क्विज” का शुभारंभ एवं सांख्यिकीय रिपोर्ट का विमोचन करते हुए मीडिया के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर सैल्यूट टू बीएलओ एवं इलेक्शन क्विज के पोस्टर भी जारी किए। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत आंकड़ों वाली सांख्यिकीय रिपोर्ट पुस्तिका का भी विमोचन किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि युवाओं को चुनाव के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा राज्य स्तरीय चुनावी क्विज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखंड के कोई भी मतदाता 16 अगस्त से 26 सितंबर अपना रजिस्ट्रेशन करा करा भाग ले सकते हैं। उक्त प्रतियोगिता राज्य के आम मतदाताओं के लिए है इसलिए निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से होगी जिसके उपरांत 5 अक्टूबर को सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों की ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए निर्धारित है। वहीं प्रत्येक जिले के विजेता को 10 हजार रुपए दिए जायेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किए जाने की कार्य योजना है।, इसके लिए “सैल्यूट टू बीएलओ” अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 29,562 बीएलओ हैं और राज्य के निर्वाचन तंत्र में इनकी अहम भूमिका होती है। बीएलओ को सम्मानित करने के पीछे मूल उद्देश्य उन्हें अभिप्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित कराने का प्रस्ताव है।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, इंडिया स्टैट के आर.के. ठकराल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

इंक. (Inc.) ने अपनी 2026 की ‘पैसिफिक की सबसे तेजी से बढ़ती निजी कंपनियों’ की सूची में कोरस्टैक को दिया 65वां स्थान।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव नियुक्त 2901 आयुष चिकित्सकों तथा 219 सहायक अभियंताओं को प्रदान किया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने केंद्रीय कारा घाघीडीह, साकची कारा एवं संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की नई पहल!ताजमहल को देख व इतिहास जानकर कस्तूरबा की छात्राएं हुई प्रसन्न ,जिलाधिकारी का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

बक्सर :अर्जुनपुर उच्च विद्यालय में सुरक्षित शनिवार सहित आज का दिन देश के नाम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment