RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक स्थल पर स्वच्छता और प्रतिमा पर माल्यार्पण।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम मे शामिल हुए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 अगस्त।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय के अध्यक्षता मे हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत महापुरुषो के स्वच्छता और माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत किसान आंदोलन के प्रवर्तक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के स्मारक स्थल पर कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह शामिल हुए। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के नेताओं और किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।इस दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय,स्वामी सहजानंद सरस्वती अमर रहे,वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लगाए गए। तदोपरांत स्मारक स्थल परिसर मे स्वच्छता अभियान के तहत नेताओं और कार्यकताओं द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई किया गया।
उक्त अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हर साल की भांति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे देश मे चल रहा है। नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा द्वारा महापुरुषों के स्वच्छता और माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा है।उसी कार्यक्रम के तहत आज आरा मे कृषि क्रांति के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी के प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक मिशन है।इस अभियान के द्वारा लोग महापुरुषों की मूर्ति की सफाई और माल्यार्पण हमेशा करते रहेंगे।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा और अन्य मोर्चों द्वारा स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण का कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा द्वारा हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए सभी 32 मंडलो मे राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया है।डाकघर से भी राष्ट्रीय ध्वज का विक्री हो रहा है,जिसे सभी लोग अपने घरो मे स्वतंत्रता दिवस के दिन फहराएँगे। 14 अगस्त को विभाजन विभिषण स्मृति दिवस भाजपा भोजपुर द्वारा मनाया जाएगा।उक्त कार्यक्रम मे मौन यात्रा और बुद्धिजीवियों का संगोष्ठी कार्यक्रम होगा।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर सभी घरो मे तिरंगा फहराने का सिलसिला हर वर्ष से चल रहा है। सभी भारतीय नागरिक को अपनी आजादी दिवस मनाने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार प्रधानमंत्री जी द्वारा प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा ,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,वरूण सिंह,संतोष चंद्रवंशी,राजकुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,रामदिनेश यादव,ममता सिंह,जयंत किशोर ,ज्योति कुशवाहा, अविनाश कुमार सैनी,अखिलेश मिश्रा, संजीव कुमार, श्रीराम महतो,निशांत सिंह सेंगर सहित भाजपा और किसान मोर्चा के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बक्सर: मकर संक्रांति महोत्सव को ले डीएम ने किया सिपाही घाट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:27 मई को राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक मंच से सुदामा प्रसाद के लिए करेंगे आह्वाहन।

rktvnews

जयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य समापन।

rktvnews

स्‍वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में योग शिविर आयोजित।

rktvnews

18 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

Leave a Comment