RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अपराध पूर्व अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस संग किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अगस्त।भोजपुर पुलिस ने आरा नगर थानान्तर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 02 अपराधकर्मी को अवैध आग्नेयस्त्र और जिन्दा कारतुस के साथ किया गिरफ्तार।
भोजपुर पुलिस को 08 अगस्त को समय करीब 22:05 बजे रात्री में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गौसगंज स्थित चौराहा के पास एक कार ग्रे रंग का AMEO, जिसमें तीन (03) व्यक्ति हथयार लिये हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, देवराज राय, आरा नगर थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, परि० पु०अ०नि० अमृत राज, परि० पु०अ०नि० प्रमाद कुमार चौधरी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय 22:20 बजे गौसगंज स्थित चौराहा के पास पहुँचे तो पुलिस बल को देखते हीं एक व्यक्ति कार से उतर कर भाग गया। फिर कार लेकर भाग रहे व्यक्ति को चौराहा के पास सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया। तब उक्त कार के अंदर बैठे दो व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने के कम में उनके पास से 01 लोडेड देशी पिस्टल, 01 लोडेड मैग्जीन, 10 जिन्दा कारतुस, 02 मोबाईल एवं 01 कार को बरामद/जप्त किया गया है। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-496/24, दि०-09.08.2024, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

बरामदगीः-

(i) लोडेड देशी पिस्टल-01 (ii) लोडेड लोहे का मैग्जीन-01 (iii) जिन्दा कारतुस-10, (iv) मोबाईल-02 (v) कार-01

गिरफ्तारी-

(1) चालक रंजीत पासवान पे० हनुमान पासवान, सा०-गजराजगंज, थाना-
उदवंतनगर, जिला-भोजपुर। (ii) सरोज कुमार उम्र करीब पे० हनुमान पासवान, सा०-गजराजगंज, थाना- उदवंतनगर, जिला-भोजपुर

Related posts

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 दिसंबर 24

rktvnews

शरद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स में ऊंची उड़ान भरी।

rktvnews

“राम लला का यह भव्य मंदिर, भक्ति और आध्यात्म की हमारी गौरवशाली विरासत का जीता जागता प्रतीक है”:उपराष्ट्रपति

rktvnews

नई दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment