RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की मासिक बैठक ,450 करोड रुपए की धनराशि से जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्य।

पेयजल योजनाओं में सड़क पुर्नस्थापना का कार्य पूर्ण ने करने पर एल सी इंफ्रा को नोटिस।

जल मूल्य की कम वसूली करने पर ग्रामीण विकास ट्रस्ट व राम मनोहर बाल विकास सोसाइटी को नोटिस।

आई०एस०ए० पेयजल योजनाओं गांव में जल जन जागरूकता अभियान चलाएं।

66 योजनाओं में अवर जलाशयों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है एवं अन्य योजनाओं में टेस्टिंग का कार्य प्रगति पर है।

अपूर्ण परियोजनाओं को पूर्ण करने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि जल निगम (ग्रामीण), बागपत में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अनतर्गत 174 पेयजल योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत 191 गांव कवर किए जाएंगे जिसमें 170 बिल्कुल पूर्ण है 91 ओवरहेड टैंक पूर्ण कर दिए गए हैं जिसमें 66 योजनाएं टैंक के साथ में अन्य कार्यों के साथ पूर्ण कर दी गई हैं हर घर को जल से जोड़ा जा रहा है । जल निगम में 165523 हाउसहोल्डर टंकी के कनेक्शन है,जिसमें 98964 जल जीवन मिशन के अंतर्गत हैं ,जिसमें 66599 पूर्व निर्मित ग्राम पंचायत द्वारा संचालित पेयजल योजना के अंतर्गत है ₹50 प्रति माह से जलकर जमा करना है। जिलाधिकारी द्वारा अवर जलाशयों पर मैनपावर बढ़ाने हेतु फर्म मै० एल०सी० इन्फा० अहमदाबाद के फर्म के डायरेक्टर को मैन पावर न होने के कारण चेतावनी पत्र जारी करने के लिये अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने एल सी इंफ्रा कंपनी से यह भी नाराजगी व्यक्त करी कि जिन गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना का कार्य पूर्ण हो गया है और सड़क अभी तक टूटी हुई है ऐसे 74 गांव में सड़क टूटी हुई है इन गांव में सड़क का पुनर्स्थापना स्थापना कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाना चाहिए जिससे कि ग्राम वासियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े उन्होंने अगस्त के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं । अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़कों को ठीक करने के लिए 30 टीम जनपद में लगी हुई हैं जिस पर कार्य चल रहा है ,आई एस ए के अंतर्गत कार्य करने वाली कंपनियों से भी नाराजगी व्यक्त करी और उनके कार्य में अच्छी प्रगति नहीं होने पर उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए जिसमें ग्रामीण विकास ट्रस्ट जल जन जागरूकता में कोई भी कार्य अच्छा नहीं कर पाया ढाई साल में मात्र 19 लाख रुपए की वसूली की है जिसमें 66599 हाउसहोल्डर हैं जिससे प्रति महा ₹50 की रसीद काटी जाती है जो ग्राम पंचायत के ओपेक्स खाते में जमा होता है।अच्छा प्रचार प्रसार कार्य न करने पर लोगों को जल के प्रति जन जागरूक न करने पर नोटिस देने के निर्देश दिए जिसमें दूसरी कंपनी राम मनोहर बाल विकास ट्रस्ट के सुरेश चंद्र शुक्ला को भी नोटिस देने के निर्देश दिए जिन पर खेकड़ा व पिलाना ब्लॉक है जिसमें यह नहीं बता पाए कि कितने घरों को हर घर टंकी से जोड़ा गया है होल्डर कनेक्शन संख्या ना बताने पर नोटिस देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो भी कंपनी या जो कार्य दाईं संस्थाएं हैं अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी जल जन जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए जल मूल्य शुल्क में कोई लापरवाही ना की जाए खंड विकास अधिकारी को योजना से जोड़ा जाएगा और गांव में लोगों को जान जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम अमित कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ईदगाह पहुंच ईद-उल-फितर के मद्देनजर चल रही तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

चतरा:जिले के चार प्रखण्ड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment