RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए भारत सरकार : राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंघ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक दबाव बनाने का आग्रह किया है। आज प्रेस को जारी एक वक्तव्य में जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि शेख हसीना की सरकार में भी मंदिर और हिंदू बांग्लादेश में हिंसा के शिकार हो रहे हैं।अब पूरी अराजकता छा जाने तथा भारत विरोधी तत्त्वों के खुलकर खेलने से वहां के अल्पसंख्यक विशेषकर हिन्दू उन्मादी तत्त्वों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय तथा मानवाधिकारवादी एजेंसियों से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाने की अपील की। आचार्य पांडेय ने अभी तक की हुई अराजक हिंसा में मारे गए हिंदुओं और जलाए गए मंदिरों की कठोरतम शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि इक्कीसवीं सदी में भी तथाकथित लोकतांत्रिक और उदारवादी विश्व हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं है।भूखे भेड़िए उन्हें कभी भी और कहीं भी अपना शिकार बना लेते हैं।

Related posts

रामगढ़:सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

खैरागढ़:कला साधना की तपस्थली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कला की नयी क्रांति।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत स्‍वच्‍छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा में भव्यता के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव।

rktvnews

पारिवारिक विवाद में उभय पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment