RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

मां का दूध बच्चों के लिए अमृत:डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। मंगलवार को स्तनपान क्यों जरूरी है को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। भोजपुर जिला में स्तनपान माह कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत पिरामल , स्वयं सेवी संस्था ने न्यूट्रीशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी), भोजपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह एनआरसी केन्द्र,,सदर अस्पताल केंपस में जिला स्वास्थ्य समिति में स्थित है। इस एनआरसी केंद्र में एक भावुक नुकड़ नाटक , एएनएम स्कूलों की छात्राओं द्वारा, स्तनपान पर आयोजित किया गया ।नाटक यह बता रहा था कि स्तनपान क्यों तथा कैसे बच्चों और मां के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस नाटक के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ के एन सिन्हा के द्वारा स्तनपान विषय पर चर्चा की गई, इसकी महता को बताया गया की 6 माह तक के सभी बच्चों को मां का स्तनपान कराना है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है, बच्चों में रोग से लड़ने की शक्ति पैदा होती है और मां का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।प्रकृति द्वारा दिया मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है। इस कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल संस्था की शिखा मिश्रा के साथ अन्य कर्मी भी थे तथा एन आरसी केंद्र की सोनाली कुमारी ने विशेष योगदान दिया, कार्यक्रम का आयोजन में। शिखा मिश्रा ने भी स्तनपान के महत्व पर काफी कुछ बताया।एसीएमओ ऑफिस के सुधीर सिंह एवं पंकज कुमार भी कार्यक्रम में शामिल थे।

Related posts

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कोईलवर तटबंध का निरीक्षण।

rktvnews

व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत इंडेन बॉटलिंग प्लांट गीधा में 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय उर्वरक संघ के 59वें वार्षिक सेमिनार 2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना में होगी प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार वंदना श्रीवास्तव की कला प्रदर्शनी।

rktvnews

उत्तराखंड: गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment