RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:फाईलेरिया जागरूकता हेतु हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता,इसे जड़ से मिटाना है: डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त। सोमवार को एस. बी. कॉलेज आरा में एन एस एस इकाई 2 और PCI की संयुक्त तत्वावधान में फलेरिया उन्मुखीकरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे जिले के दस कॉलेज के प्रोग्राम अफसर और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ACMO डॉ. के एन सिन्हा ने बताया कि फलेरिया एक बहुत ही घातक बीमारी है जो हमें आर्थिक और सामाजिक दोनो तरफ से क्षति पहुंचाती है। हम सभी को मिल जुलकर फलेरिया को जिले से जड़ से मिटा देना है ।
प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि इस प्रोग्राम में हमारा पूरा सहयोग रहेगा।हम सभी लोग दवा का सेवन कर इसकी शुरुआत करेंगे ।राज्य से आई पी.सी.आई. के राज्य पदाधिकारी डॉ. पंखुड़ी मिश्रा ने फाईलेरिया के लक्षण फैलने वाले मच्छरों के प्रकार और उनका किस प्रकार विकास होता है उनके बारे बताया। किस तरह से सरकार के सभी विभागों से सहयोग प्राप्त कर रही है PCI उनके बारे में भी बताया। राज्य सहायक पदाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया की ये दवा उम्र के हिसाब से खानी है और गर्भवती महिला, दो साल से कम उम्र के बच्चे गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़ यह दवा सभी को खानी है । PCI के द्वारा सभी पंचायत प्रतिनिधि जीविका दीदी , स्कूल के शिक्षक बच्चे किसान सलाहकार, सभी से PCI के प्रखण्ड समन्वयक जाकर जन – जन से जाकर मिल रहे है उन्हें इस बीमारी के बारे बता रहे है और दवा खाने के लिए उन्हें समझा रहे है और एक दूसरे से भी इस जानकारी को साझा करने के लिए कहा जा रहा है । एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा कि मच्छर वाहक अन्य रोग जैसे मलेरिया, डेंगू हो जाने के बाद इलाज संभव है परन्तु फाइलेरिया हो जाने के बाद कोई इलाज नहीं है। फाइलेरिया के रोकथाम के लिए फाइलेरिया निरोधक दवा लेना आवश्यक है। मौके पर एन एस एस समन्वयक डॉ साधना रावत, महाराजा कॉलेज की एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विभा सिंहा, एम एम महिला कॉलेज की एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राखी सिंह, एच डी जैन कॉलेज के एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय चौबे, DMC रणबीर पटेल, SMC हर्ष राज, अमरेश कुमार, एस बी कॉलेज के शिक्षक गण और अन्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

वाडो-काई कराटे चैम्पियनशिप-2026

rktvnews

तुलसी पूजन दिवस पर ग्रामसभा रग्घूपूर में अखंड रामायण,पूजन,हवन और कीर्तन की रही है सदियों की परंपरा:अरविंद चित्रांश

rktvnews

लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के दौरान डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पढ़ाई के नाम पर बच्चों से छिनता बचपन।

rktvnews

Leave a Comment