RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/रांची(झारखंड)02 अगस्त।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य की 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए।
श्री कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखण्ड दौरा भी संभावित है। इस हेतु सभी इन्फोर्समेंट एजेंसी के राज्य स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधी सभी निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य एवं जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की फोन बुक तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। अवैध शराब और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के रोकथाम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य हुए थे, आगामी विधानसभा चुनाव में भी अवैध शराब, हथियार अथवा पैसे के आवागमन पर नजर रखते हुए इनपर पूरी तरह से रोक लगाने के कार्य हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि यातायात, हवाई अड्डा, वन विभाग, बैंकों से भी निर्वाचन के क्रम में सहयोग की अपेक्षा है। सभी के सम्मिलित प्रयास से ही भयमुक्त एवं स्वच्छ निर्वाचन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी चेकपोस्ट को एक्टिव करते हुए व सीमावर्ती राज्यों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य योजना तैयार कर लें।

Related posts

इंदौर:आकस्मिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संजय फायर वर्क्स का फटाका गोदाम सील।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (PWMU), बसंतपुर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर प्रमुख क्षेत्रों के बारे में नवीनतम जानकारी।

rktvnews

रोहतास: जिले भर में कृषि चौपाल का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment